जहां पीएम मोदी ने स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत 26 करोड़ की लागत से ‘चित्रकूट घाट पर अध्यात्म का अनुभव परियोजना का उद्घाटन किया। वहीं जिले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 139 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत ये प्रोजेक्ट मंदाकिनी के घाटों के जीर्णोद्धार और उन्नयन कार्य के लिए हैं।पहले सीएम ने जय श्रीराम के नारे लगवाए फिर अपना संबोधन शुरू किया। आज जिले को 150 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली।
साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम में इंटरनेशनल वूसू प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली सतना की बेटी गोल्डन गर्ल वैष्णवी त्रिपाठी का चित्रकूट के मंच पर सम्मान किया ।
नगर परिषद चित्रकूट के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 41 करोड़ 56 लाख की लागत के मोहकम गढ़ तिराहे से पीली कोठी तक मुख्य मार्ग निर्माण कार्य, चित्रकूट निकाय अंतर्गत छूटे हुए स्थानों पर 3 करोड़ 95 लाख की लागत के स्ट्रीट लाइट पोल स्थापना समेत 34 करोड़ 10 लाख की लागत से शासकीय उ.मा.वि. बगहा के सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण के विकाय कार्यों को हरी झंडी दिखाई।
चित्रकूट में ‘स्वदेश दर्शन 2.0’ की योजना के अंतर्गत आध्यात्मिक अनुभव परियोजना का प्रमोचन

