उज्जैन। उज्जैन जिले के महिदपुर में मिड डे मील खाने के बाद 20 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार कढ़ी चावल खाने के बाद बच्चों को उल्टी और चक्कर आने लगे। यह बात भी सामने आ रही है कि खाना वहीं एक शिक्षक की पत्नी ने बनाया था।
उज्जैन के महिदपुर में मिड डे मील खाने से 20 से ज्यादा बच्चों की तबीयत हुई ख़राब

