Site icon Kesaria News

जल संकट से परेशान जनता का हल्ला बोल

जल संकट से परेशान जनता ने किया प्रदर्शन

पिपरिया/होशंगाबाद – आज नगर के रामनगर, कालोनी की रहवासियों ने पानी की मांग को लेकर पिपरिया पचमढ़ी स्टेट हाईवे को 15 मिनिट तक जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया । मौके पर पहुँचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इन्हें वहाँ से हटाया । वही तहसील कार्यालय में चल रही जन सुनवाई में भी बीजनवाड़ा के लोगो ने जल संकट को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई । पिपरिया नगर में अधिकांश स्थानों पर नल 15 से 30 मिनिट ही चल पा रहे है। हर मोहल्ले की जनता पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे है।वही रसूखदार धन्ना सेठो की टंकी में पानी भरने का काम नगरपालिका की फायर ब्रिगेड कर रही है। लेकिन बड़ा सवाल तो यह है कि आम जनता आज भी नेता और अधिकारियों से बार बार गुहार लगाने के बाद भी पानी नही मिला। पूरी गर्मी पानी का संकट झेल रही जनता को अब पानी के लिए नेता और अधिकारी कि जगह भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह जल्दी आसमान से पानी की बारिश कर दे तभी इस जल संकट से निजात मिल पायेगी ।

केसरिया विशेष संवाददाता खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version