Site icon Kesaria News

मप्र के पूर्व सीएम श‍िवराज ने भाजपा के घोषणा पत्र के बारे में कही ये बात

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र के बारे में बयान दिया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में चौहान ने कहा कि यह चुनाव संकेत देगा कि धन और बाहुबल जनता की ताकत के सामने टिक नहीं पाएगा।
उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी दूरदर्शी हैं। वे तय कर रहे हैं कि 2047 का भारत कैसा होगा। श‍िवराज ने कहा कि नई सरकार के पहले 100 दिनों की योजना पहले से ही तैयार है।
भाजपा की घोषणा पत्र समिति के सदस्‍यों में से एक चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर कोई संदेह नहीं है। हम विकसित भारत के बारे में बड़े पैमाने पर लोगों से सुझाव ले रहे हैं। उसी के अनुरूप घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हम लखपति दीदी बनाएंगे।
उल्‍लेखनीय है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र के लिए समिति बनाई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके अध्‍यक्ष हैं। समि‍त‍ि में 27 सदस्‍य हैं। इसमें श‍िवराज के साथ मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव भी शाम‍िल हैं।
वहीं शिवराज सिंह चौहान नर्मदापुरम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार दर्शन सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए भी पहुंचे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version