Site icon Kesaria News

अज्ञात वाहन ने इंदौर-भोपाल हाईवे पर बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल

सीहोर | इंदौर-भोपाल हाईवे पर आष्टा के नजदीक शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया, जिसे आष्टा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।
पार्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना चाचारसी जोड़ और पगारिया राम के बीच रात करीब 2 बजे घटा। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है, वहीं एक गंभीर घायल हो गया, जिसे रेफर किया गया है। स्थानीय लाेगों ने बताया कि दुर्घटना इतनी खतरनाक थी की बाइक सवार युवक के शव के टुकड़े हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन माैके से फरार हाे गया। अभी मृतक और घायल की पहचान नहीं हाे सकी है। पार्वती थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version