Site icon Kesaria News

गुड़ी पड़वा पर्व के चलते कैलाश विजयवर्गीय और कई संतों ने इंदौर के राजवाड़ा पर दिया सूर्य को अर्घ्य

इंदौर। गुड़ी पड़वा पर्व के दौरान इंदौर के राजवाड़ा पर सुबह सूरज को अर्घ्य दिया गया। इस अवसर पर मराठी समाज के कई लोग शामिल हुए। साथ ही बता दे कि मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और कई संत भी इस आयोजन में शामिल हुए।
वहीं इस दौरान राजवाड़ा पर गुड़ी बांधने की परंपरा भी निभाई गई। इतिहास के पन्ने खंगालें तो पता चलता है कि होलकर राजवंश द्वारा तीन जगह मल्हारी मार्तंड मंदिर, दौलत की गादी और खासी की गादी पर गुड़ी बांधी जाती थी। होलकर राज परिवार के निवास पर नवध्वज फहराया जाता था। गुड़ी बांधने की परंपरा आज भी निभाई जा रही है। अंतर सिर्फ इतना आया है कि अब चांदी के बजाय लकड़ी के दंड पर गुड़ी बांधी जाती है।
शक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र 9 से 17 अप्रैल तक श्रद्धा व उल्लास से मनाया जाएगा। इस बार मंगलकारी रेवती-अश्विन नक्षत्र के साथ सर्वार्थ और अमृत सिद्धि योग में मंगलवार को शक्ति का आगमन होगा। इस अवसर पर प्राचीन बिजासन माता मंदिर में नौ दिनी मेला लगेगा और श्रीविद्याधाम में 9 नवरात्र महोत्सव का आयोजन होगा। इसके साथ ही शहर के अन्नपूर्णा, काली मंदिर, वैष्णवधाम मंदिर में भी प्रतिदिन नवीन शृंगार और अनुष्ठान होंगे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version