Site icon Kesaria News

नाैगांव में चल रहा अवैध नकली गुटखा का बाजार, पुलिस ने कारोबार पकड़ हासिल की बड़ी सफलता

नौगांव। छतरपुर जिले के नौगांव थानाक्षेत्र में भी बीते समय में नकली गुटखा पकड़ा जा चुका है। नौगांव में अवैध नकली गुटखा कारोबार जमकर चलता रहा है। लेकिन कार्रवाई के बाद भी यह अवैध कारोबार थमता नही है। कलेक्टर संदीप जीआर और तत्कालीन एसपी अमित सांघी ने नौगांव में पहुंचकर नकली गुटखा कारोबार पकड़ा था। जहां से बड़ी मात्रा में माला बरामद हुआ। इसके बाद फिर नौगांव पुलिस ने कार्रवाई की है।

आर्मी कालेज रोड़ आरा मशीन के सामने राहुल यादव के द्वारा राकेश गुप्ता का तम्बाकू मिश्रित गुटखा बनाया जा रहा था। जिस पर छापामार कार्रवाई की गई। नौगांव थाना प्रभारी सहित खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई कर माल जब्त किया है।
इस गुटखा के अवैध कारोबार के तार यूपी से जुड़े हैं। चिंता की बात यह है कि नौगांव क्षेत्र में जमकर अवैध गुटखा बनता है लेकिन कार्रवाई कभी कभार ही होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नौगांव थानाक्षेत्र में गुटखा, गांजा, सहित नशे का कारोबार चलता रहता है लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाती। नगर में खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version