Site icon Kesaria News

फॉरवर्ड ब्लॉक को वीडी शर्मा ने बताया नक्सलवाद और आतंकवाद समर्थक, इंडिया गठबंधन पर कही यह बात

कटनी | मध्यप्रदेश के कटनी जिले में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इंडिया गठबंधन से लेकर फॉरवर्ड ब्लॉक पर निशाना साधते हुए तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पहले ही मैदान छोड़कर भाग चुकी हैं और अब ये इंडी गठबंधन ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के लोगों का समर्थन करने लगी है। वह दल देश विरोधी ताकतों का साथ देने वाले लोग हैं, ये घोर वामपंथी नक्सलवाद का समर्थन करते हैं और देश में आतंकवाद का समर्थन करते हैं।
वीडी शर्मा ने कहा कि खजुराहो में कांग्रेस की स्थिति यह हो गई है कि वह अब फॉरवर्ड ब्लॉक जैसों का समर्थन करने लगी है, ये दुर्भाग्य की बात है। लेकिन, जनता सिर्फ पीएम मोदी का समर्थन करेगी, आज राममय वातावरण पूरे देश प्रदेश और खजुराहों में छाया हुआ है और जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि खजुराहो लोकसभा से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी मीरा यादव का फॉर्म रिजेक्ट होने के बाद कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन फॉरवर्ड ब्लॉक से प्रत्याशी राजा भैया को अपना समर्थन दिया है।
साथ ही वीडी शर्मा ने बताया कि विधायक संदीप जायसवाल के जन्मदिवस में शामिल होने के लिए वे कटनी पहुंचे थे, जहां कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष यादव, 2 पार्षद समेत सैकड़ों कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान विधायक के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 200 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।

 

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version