बेंगलुरु: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उनका टेस्ट में तो कोई तोड़ ही नहीं है। भारतीय टीम के लिए मुश्किल परिस्थिति में आकर परफॉर्म करना तो ऋषभ पंत की आदत बन गई है। वह फिर भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में संकटमोचक बने। हालांकि पंत अपने शतक से सिर्फ 1 रन से चूक गए। 99 के स्कोर पर उनको विलियम ओ रूर्के ने बोल्ड कर दिया। बता दें कि टेस्ट में पंत 7वीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।
हमें तुमपर नाज है… शतक से कम नहीं थी ऋषभ पंत की 99 रन की पारी, 7वीं बार नर्वस नाइंटीज में आउट

