बेंगलुरु: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर उस वक्त अजीबोगरीब माहौल बन गया, जब ऋषभ पंत रन आउट होने से बाल-बाल बचे। पहली पारी में 46 रन पर सिमटने के बाद भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत और सरफराज खान तेजी से बना बना रहे थे जबकि कीवी टीम इस साझेदारी को तोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी। इस बीच मेहमानों के पास ऋषभ पंत को आउट करने का सुनहरा मौका था, लेकिन सरफराज के एनिमेटेड हस्तक्षेप ने ऐसा नहीं होने दिया।
हंसने लगी पूरी भारतीय टीम
दरअसल, मैट हेनरी की गेंद पर लेट कट खेलने के बाद सरफराज ने एक रन लिया लेकिन पंत शायद दूसरा रन चाहते थे। सरफराज खान ने खतरा भापकर फौरन मना कर दिया। मगर ऋषभ पंत बॉल की तरफ देख रहे थे, ऐसे में सरफराज खान पिच पर कूद-कूदकर ऋषभ पंत को न भागने के लिए मनाने लगे। सरफराज खान का कूदना देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत पूरी भारतीय टीम खुद को हंसने से रोक नहीं पाई। पंत भाग्यशाली रहे कि डेरिल मिचेल स्टंप्स से काफी आगे थे जबकि थ्रो स्टंप्स पर नहीं लगा। कमेंटेटर रवि शास्त्री ने मजे लेते हुए कहा, ‘सरफराज खान यहां रेन डांस कर रहे हैं..।
एक ही मैच में 0 और शतक
इस बीच सरफराज ने चौथ दिन की सुबह अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। उन्होंने केवल 110 गेंदों में इस मील के पत्थर हासिल किया। टिम साउदी की गेंद पर बैकफुट से कवर्स की ओर शानदार पंच पर चौके से सरफराज खान ने अपना शतक पूरा किया था। सरफराज खान ने खुशी से दहाड़ते अपना बल्ला भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर दिखाते नजर आए। इस तरह वह टेस्ट इतिहास में एक ही टेस्ट में शून्य और शतक बनाने वाले 22वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। फिटनेस समस्या के कारण इस मैच में बाहर बैठे शुभमन गिल ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में भी ऐसा ही कारनामा किया था।

