नई दिल्ली: भारत को 2022 का अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान यश ढुल की जिंदगी में उस वक्त उथल-पुथल मच गई थी, जब उन्हें अपने दिल में छोटा से छेद का पता चला था। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अंडर-23 हाई परफॉर्मेंस कैंप के दौरान नियमित स्कैन के दौरान ढुल के दिल में एक छोटा सा छेद पाया गया था। जुलाई में उनकी सर्जरी हुई और अब मैदान पर वापसी करते हुए उन्होंने जोरदार शतक जड़ दिया।
दिल में छेद के बाद हुई थी सर्जरी, मैदान पर लौटते ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने ठोका शतक

