सिडनी: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के बाद टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। टीम इंडिया इस दौरे पर 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी। हालांकि, सीरीज को लेकर पिछले 3-4 महीने से ही काफी चर्चा हो रही है। भारतीय टीम जब भी ऑस्ट्रेलिया जाती है तो पिच को लेकर काफी चर्चा होती है। अब इस बारे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने जो बात कही वह टीम इंडिया के लिए किसी बुरे सपने की तरह हो सकती है।
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में कैसी पिच मिलेगी? पैट कमिंस का जवाब रोहित शर्मा की नींद हराम कर देगा!

