पुणे: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद रोहित दूसरी पारी में 16 गेंद तक क्रीज पर खड़े रहे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 8 बनाए। इस तरह एक बार फिर से अहम मौके पर रोहित शर्मा का बल्ला शांत रहा जो कि टीम इंडिया के लिए भारी पड़ सकता है। रोहित शर्मा इस पूरे सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं।
एक बार फिर मौके पर गच्चा दे गए रोहित शर्मा, गौतम गंभीर को अब क्या जवाब देंगे

