नई दिल्ली: न केवल भारतीय बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गज एमएस धोनी को खेल का सबसे खतरनाक रणनीतिकार मानते हैं। क्रिकेट को लेकर उनकी समझ का हर कोई लोहा मानता है। शायद ही कोई हो, जो उनके फैसलों पर सवाल उठाए। लेकिन कहते हैं न कि ‘घर की मुर्गी दाल बराबर’ कुछ ऐसा ही हुआ अपने माही भैया के साथ। टीवी पर चल रहे एक मैच के दौरान एक फैसले को लेकर उनकी वाइफ साक्षी ने उन्हें क्रिकेट का ज्ञान दे डाला। अब धोनी ने इस बारे में एक इवेंट के दौरान खुलासा किया है।
तुमको कुछ नहीं पता… एमएस धोनी को वाइफ साक्षी धोनी ने दिया क्रिकेट ज्ञान, फिर हुआ कुछ ऐसा

