नई दिल्ली: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मुंह को खानी पड़ी। मेहमान टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टेस्ट टीम को 3-0 से हराया और पहली बार ऐसा हुआ कि भारतीय टीम अपने घर में किसी टेस्ट सीरीज में वाइटवॉश के लिए मजबूर हुई। यह बात न केवल कप्तान रोहित शर्मा को अखरती दिखी, बल्कि इससे पूर्व क्रिकेटरों का एक बड़ा धड़ा गुस्से में आ गया। महान सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, रवि शास्त्री सहित तमाम दिग्गजों ने अपना गुस्सा जाहिर किया तो रॉबिन उथप्पा ने अब टीम इंडिया के इतर चेन्नई सुपर किंग्स को खूब सुनाया।
देश पहले आता है… चेन्नई सुपर किंग्स को खूब सुनाया, रॉबिन उथप्पा के गुस्से का कारण तो जान लीजिए

