कराची: एक ओर पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए ताल ठोक रहा है और भारतीय टीम को अपने देश में खिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है तो दूसरी ओर एक हादसे ने उसके होश उड़ा दिए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बात से झटके में होगा कि होटल में आग लगने के बाद उसकी महिला टीम के 5 खिलाड़ियों की जान आफत में थी और जैसे-तैसे बची। इसके बाद उसने एक ऐसा कदम उठाया, जो उसके सारे सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है।
पाकिस्तान टीम के होटल में लगी आग, जैसे-तैसे बची 5 खिलाड़ियों की जान, क्या ऐसे होगी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी?

