Site icon Kesaria News

इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने धर्मशाला टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। टीम में एक बदलाव किया गया है। ऑली रॉबिनसन की जगह तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल किया गया है। ऑली रॉबिनसन ने रांची टेस्ट में 13 ओवर गेंदबाजी की थी, लेकिन उन्हें कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी। दूसरी पारी नें उनसे कप्तान ने एक भी ओवर नहीं कराया।

मार्क वुड हैदराबाद और राजकोट टेस्ट में खेले थे। राजकोट मैच की पहली पारी में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। सीरीज के 5वें और आखिरी टेस्ट में बेन स्टोक्स भी बॉलिंग कर सकते हैं। ऐसे में वे तीसरे तेज गेंदबाज की जगह भर देंगे।
इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट में सीनियर गेंदबाज जेम्स एंडरसन को खिलाने का फैसला किया है। 41 वर्षीय जेम्स दो विकेट लेते ही टेस्ट में 700 विकेट का आंकड़ा छू लेंगे। वहीं, रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो अपने करियर का 100वां इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलेंगे।
भारत को ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 1000 टेस्ट रन पूरे करने से 29 रन दूर हैं। वह विनोद कांबली (14) पारियों के मामलें में दूसरे सबसे तेज भारतीय और खेले गए मैचों (9) के बाद सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज होंगे।
बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version