Site icon Kesaria News

आईपीएल में डेब्यू करने वाले ये खिलाड़ी बन सकते हैं टीम के लिए गेमचेंजर

नई दिल्ली। आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च 2024 से शुरू होगा। सभी टीमों ने खिताब जीतने के लिए मैदान में पसीना बहाना शुरू कर दिया है। टीमों का कॉम्बिनेशन लगभग तय हो गया है। सभी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का तालमेल है। इस बार सीजन में कई नए चेहरे खेलते नजर आएंगे। इस बार 46 खिलाड़ियों के पास डेब्यू करने का मौका है। इनमें 33 प्लेयर्स की उम्र 25 साल या उससे कम है। इस लेख में हमने 5 खिलाड़ियों को चुना है। जिनका आईपीएल डेब्यू इस सीजन हो सकता है और वे प्रभाव छोड़ सकते हैं।
24 वर्षीय रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी में 1.8 करोड़ में खरीदा था। रचिन ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टॉप ऑर्डर में रनों का अंबार लगा सकते हैं। साथ ही स्पिनर भी है। रचिन रवींद्र ने विश्व कप 2023 में 3 शतक और 2 अर्धशतक के साथ 578 रन बनाए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स आमतौर पर अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं करती है, लेकिन समीर रिजवी को 8.40 करोड़ में खरीदा। समीर ने U-23 सीके नायडू ट्रॉफी में ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी। वहीं, सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में देहदादून की धीमी पिच पर 75 रन बनाए थे।
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ में खरीदा था। वे 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते है। इस सीजन में टिम डेविड के साथ मुंबई की पहली पसंद है। गेराल्ड ने विश्व कप 2023 में 20 विकेट झटके थे।
हार्दिक पंड्या अब गुजरात टाइटंस में नहीं है, लेकिन टीम के पास उनकी अफगानिस्तान के अजमतुल्ला ओमरजाई है। 23 वर्षीय ओमरजाई की तुलना हार्दिक से की जाने लगी है। वह बल्लेबाजी लाइनअप में मजबूती दे सकते हैं। वहीं, पावरप्ले में बॉल को स्विंग करा सकते हैं। हाल ही में अजमतुल्ला ने श्रीलंका के खिलाफ 149* की पारी खेली थी।
इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए ऑक्शन में सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात के बीच जंग हुई। आखिर में दिल्ली में 7.20 करोड़ में खरीद लिया था। 19 वर्षीय कुमार कुशाग्रा ने विजय हजारे ट्रॉफी में छठवे नंबर पर खेलते हुए 37 गेंदों पर 67 रन बनाए थे। इससे पहले इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेल चुके हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version