Site icon Kesaria News

11वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का पंजाब किंग्स से होगा सामना

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 11वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला शनिवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब को अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, लखनऊ को भी राजस्थान के खिलाफ मैच में हार का स्वाद चखना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मोहसिन खान, नवीन-उल-हक और यश ठाकुर ने अपने 11 ओवरों में 129 रन लुटवा दिए थे।
पंजाब की बात करें तो हरप्रीत बरार ने चिन्नस्वामी में स्पिनरों के लिए दूसरा सबसे किफायती स्पेल डाला। लेकिन अर्शदीप सिंह और सैम कुरेन का बेंगलुरु में काफी खराब प्रदर्शन था। 44 गेंदों में 58 रन बनाने के बाद केएल राहुल को अपनी टीम को जीत दिलानी चाहिए थी। उपकप्तान निकोलस पूरन ने भी शानदार 64 रन बनाए, लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला पाएं। पंजाब किंग्स के लिए कप्तान शिखर धवन को अपने जोड़ीदार जॉनी बेयरस्टो से ज्यादा समर्थन की उम्मीद होगी। जो इस सीजन अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version