Site icon Kesaria News

कोरबा की सभा में अमित शाह बोले- खरगे जी भाई-बहन आपकी बलि ले लेंगे

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरबा में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समर्थन में सभा को सम्बोधित किया | इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के परिवारवाद पर बड़ा हमला बोलते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खरगे जी आप एक परिवार के भाई बहन के लिए झूठ क्यों बोल रहे हैं। चार जून को आपकी पार्टी के हारने के बाद हार का ठीकरा आप पर ही फूटेगा। इससे पहले भी कांग्रेस में ऐसा ही हुआ है। आप की बलि चढ़ा दी जाएगी।
शाह ने कहा कि कांग्रेस की नीति झूठ बोलने, जोर से बोलने, बार-बार बोलने और सार्वजनिक रूप से बोलने की है।
शाह ने मोदी सरकार के गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्यों को गिनाया और कहा कि जब तक भाजपा का एक भी सांसद है तब तक आरक्षण नहीं हटने वाला। भाजपा ने पिछले दस साल में बहुमत का प्रयोग देश को मजबूत बनाने में किया है। तीसरी बार मोदी सरकार बनने के दो साल के भीतर देश के अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ से भी नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि उनकी बात कोई नहीं सुनता, कोरोना काल में राहुल ने टीके पर सवाल उठाया और अंधेरे में बहन के साथ जाकर टीका लगवा आए। महामारी के समय भी राजनीति की।
शाह ने कश्मीर से धारा 370 हटाने, आतंकवाद समाप्त करने का भी मुद्दा उठाया। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार पर नक्सलवाद को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस आतंकवाद और नक्सलवाद का सहारा लेती रही है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version