Site icon Kesaria News

ओछी राजनीति से चुनाव नहीं जीता जाता : भाजपा

रायपुर । रायपुर दक्षिण के चुनाव संचालक पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के वायरल वीडियो मामले कांग्रेस अपने ही फैलाए जाल में फंस गई है। ताजा मामले में कांग्रेस ने वीडियो में दिखाए गए मौलाना को पत्रकारों के समक्ष लाकर यह स्वीकार कराया की वीडियो सही है।

लेकिन उसी मौलाना ने पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस भवन में ही यह भी स्वीकार किया कि, वीडियो को एडिट किया गया है। उसने अपना नाम शोएब बताया है और कहा कि फोटो 2019 की है। तब सुनील सोनी उससे मिले थे। लेकिन वीडियो को एडिट किया गया है। उन्होंने मेरा गाल नहीं चूमा था।

शर्मा का कहना है कि, कांग्रेस अपने ही फैलाए जाल में फंस गई है । पहले AI की मदद से फेक वीडियो बनाया फिर मौलाना से जबरदस्ती यह कहलवाया कि वीडियो असली है। लेकिन कांग्रेस को यह नही भूलना चाहिए कि वो चाहे जितनी कोशिश कर ले सच्चाई छुप नहीं सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि, ओछी राजनीति से चुनाव नहीं जीता जाता है कांग्रेस का चाल, चरित्र चेहरा पूरा देश जनता है। इसीलिए कांग्रेस खात्मे के रास्ते पर है और आने वाले समय में रायपुर दक्षिण की जनता भी उसको आइना दिखा देगी।

 

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version