Site icon Kesaria News

दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

महासमुन्द । सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासकीय बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय, महासमुन्द में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के लिए खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बालकों के लिए कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, 200 मीटर दौड़ और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता सिंह, उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, महासमुंद उपस्थित रही। उनके साथ जिला कार्यालय समाज कल्याण के अधिकारी/कर्मचारी और संस्था के अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग बालक-बालिकाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। इस आयोजन से बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल था, और उन्हें अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक अच्छा अवसर मिला।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version