Site icon Kesaria News

कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं को रखा

जगदलपुर। कलेक्टर  हरिस एस के मार्गदर्शन में सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर  सी पी बघेल ने जनदर्शन में पहुँचे नागरिकों के आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किए ।

शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर  हरिस एस द्वारा आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने हेतु प्रत्येक सोमवार जिला कार्यालय के आस्था हॉल में सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है।इसके अलावा कलेक्टर द्वारा समस्त विभागों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण हेतु प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को जिला कार्यालय के आस्था हॉल में सुबह 10.30 बजे से अधिकारी-कर्मचारी जनदर्शन आयोजित किया जायेगा ।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version