Site icon Kesaria News

CGPSC Exam : मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, 23 से 26 जुलाई तक होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने राजय सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास की है वे इस परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। मुख्य परीक्षा के सात पर्चे 23 से 26 जुलाई के बीच होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 7 मई से सीजी पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 7 जून तक चलेगी। आवेदन फॉर्म में कोई गलती होने पर 10 जून से 17 जून 2019 के बीच उसमें सुधार करवा सकेंगे।

मुख्य परीक्षा में 7 पेपर होंगे। हर एक पेपर का पूर्णांक 200 है। इस परीक्षा और इसके बाद होने वाले साक्षात्कार के बाद राज्य सेवा के लिए अधिकारियों के 160 पदों पर भर्तियां होंगी।

परीक्षा का टाइमटेबल

1. 23 जुलाई 2019 (मंगलवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लेंग्वेज (पेपर-1)

2. दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निबंध (पेपर-2)

3. 24 जुलाई 2019 (बुधवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडीज-1 (पेपर-3)

4. दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जनरल स्टडीज-2 (पेपर-4)

5. 25 जुलाई 2019 (गुरुवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडीज-3 (पेपर-5)

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version