Site icon Kesaria News

पीएम स्वनिधि योजना बनी छोटे व्यापारियों के लिए संजीवनी

रायपुर। बिना गारंटी लोन के लिए पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना प्रदेश के हजारों परिवारों के लिए संजीवनी बनकर सामने आया है। प्रदेश में शहरी क्षेत्र से लेकर आदिवासी व नक्सल क्षेत्र तक योजना का असर पहुंचा। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की इस योजना से कई परिवारों की जिंदगी संवर चुकी है।
राज्य में नगरीय प्रशासन विभाग योजना के लिए नोडल एजेंसी है। कोरोनाकाल के दौर शुरु की गई यह योजना 2024 तक बढ़ा दी गई है। कोरोनाकाल में जिनके व्यवसाय पर मार पड़ी। ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की गई थी। योजना का असर यह रहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक आवेदनों पर अब तक 151 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। फल, सब्जी, रेहड़ी, ठेला-पटरी वालों से लेकर गली-गली घूमकर सामान बेचने वाले फेरीवालों के लिए यह योजना मददगार साबित हो रही है।
केंद्र सरकार 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का लोन देती है। इस योजना में पहली बार 10,000 रुपये का लोन मिलता है और दूसरी बार 20,000 और तीसरी बार में 50,000 रुपये का लोन का लाभ दिया जाता है। योजना में मिली लोन की राशि को 12 महीने यानी एक वर्ष के भीतर वापस करनी होती है।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन लेने के लिए आपको अपने नजदीकी सरकारी बैंक में संपर्क करना होगा साथ ही आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने क्षेत्र के बैकिंग कोरेसपोंडेंस (बीसी) या सूक्ष्म वित्त संस्था के एजेंट के संपर्क कर सकते हैं।
प्रदेश में पीएंम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं भी आगे हैं। योजना में जहां 53 प्रतिशत पुरुष शामिल हैं, वहीं 47 प्रतिशत महिलाओं ने योजना का लाभ लिया। राजधानी में सबसे ज्यादा 23,550 लोगों को राशि जारी की गई।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version