Site icon Kesaria News

CDS को कैबिनेट की मंजूरी..

केसरिया बड़ी खबर@sms

24-दिसंबर-2019

दिल्ली केसरिया डेस्क

नई दिल्ली
केंद्रीय कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का नया पद बनाने को मंजूरी दे दी है। इस तरह जल्द ही देश को पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (COA) मिलेगा। सीडीएस मुख्यत: रक्षा और रणनीतिक मामलों में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के एकीकृत सैन्य सलाहकार के रूप में काम करेगा।

मुख्य बातें:

कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का नया पद बनाने को मिली मंजूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से अपने भाषण में इस नई पोस्ट का ऐलान किया था।


सीसीएस (CCS)की मंजूरी के बाद अब जल्द ही देश को अपना पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिलेगा।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रक्षा मामलों पर सरकार का सिंगल-पॉइंट एडवाइजर होगा।

दरअसल 1999 में करगिल रिव्यू कमिटी ने इस पद का सुझाव दिया था, जो की रक्षा से जुड़े मामलों पर सरकार का सिंगल-पॉइंट एडवाइजर होगा।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की नियुक्ति का मकसद भारत के सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाना है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को ऐतिहासिक सैन्य सुधार की घोषणा करते हुए कहा था कि भारत की तीनों सेना के लिए एक प्रमुख होगा, जिसे सीडीएस कहा जाएगा।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version