बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
31/दिसंबर/2019
आलोक हरदेनिया …
अतिथि विद्वानो को फॉलेन ऑउट का पुरस्कार बांट रहा उच्च शिक्षा विभाग ?
भोपाल – राजधानी भोपाल में 22 दिनों से लगातार अतिथि विद्वान अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर छोटे छोटे बच्चो के साथ कड़ कड़ाती ठंड में शांति पूर्ण धरना दे रहे है। लेकिन कांग्रेस सरकार नियमितीकरण के वचन को पूरा करने की दिशा में कोई भी सार्थक पहल करती हुई नही दिख रही है। अतिथि विद्वान भी अपने नियमितीकरण के आदेश लिए बिना धरना प्रदर्शन समाप्त करने के मूड में नही है।
2700 से ज्यादा अतिथि विद्वान हुए नोकरी से बाहर…
उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी लगातार आश्वासन पर आश्वासन दिये जा रहे है कि किसी भी अतिथि विद्वान को सेवा से बाहर नही किया जायेगा उसके बाद भी उच्च शिक्षा विभाग लगातार अतिथि विद्वानो को फालेन आउट का पत्र थमाकर नोकरी से बाहर का रास्ता दिखा चुके है। अतिथि विद्वानो का कहना है कि हमने पूरी ईमानदारी से 25 वर्षो तक प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयो में जो शिक्षा दी उसका हमे फालेन ऑउट का पत्र देकर उच्च शिक्षा विभाग ये पुरुस्कार दे रहा है ।
