Site icon Kesaria News

ये मंत्री लात-घूंसे मारते हैं!

मप्र क्या कांग्रेस सरकार के ये मंत्री लात-घूंसे मारते है ? जी हां कुछ ऐसा ही वाक्या मप्र के रीवा से सामने आया है…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

भोपाल- सत्ता के सिंहासन पर काबिज होने के बाद क्या नेताओं का पारा अब हिंसा पूर्ण रवैया इख़्तियार करने लगा है?

शैलेन्द्र मिश्रा (शैली)…

वो भी शांति का टापू कहे जाने वाले राज्य मप्र में जहां के उच्च शिक्षा विभाग के कबिनेट मंत्री को रीवा में कल ऐसी एक घटना में मुख्य किरदार निभाते देखा गया है । वहां मौजूद लोग भी मंत्री का गुस्सा देख सख्ते में पड़ गए और घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

सोमवार की घटना जिसमे उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बिफर गए। सोमवार को यहां पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले कार्यकर्ताओं को कक्ष से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन एक कार्यकर्ता बाहर नहीं हुआ। इससे पटवारी ने गुस्से में पहले उसके पैर में जोर से लात मारी, फिर मुक्का जमाया।

बाद में उसे कमरे से बाहर कर दिया। दरअसल पटवारी के सामने कांग्रेस के दो धड़े आमने-सामने हो गए थे। वे मंत्री से अपनी बात रखना चाह रहे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय हो गया था। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को बाहर जाने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद की स्थिति बनने और भीड़ नहीं हटने पर पटवारी बिफर गए। मंत्री के सामने कई बार धक्का-मुक्की हुई, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया…

अतिथि विद्वानों ने मंत्री पटवारी को घेरा…

प्रेस कांफ्रेंस के बाद पटवारी को अतिथि विद्वानों ने घेर लिया। मंत्री और अतिथि विद्वानों में काफी नोंक-झोंक हुई। अतिथि विद्वान यह आरोप लगा रहे थे कि मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेजों में जो अतिथि विद्वान पिछले 20 – 25 वर्ष से शासकीय कॉलेजो में शिक्षा की व्यवस्था चला रहे हैं। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति कॉलेजों में किए जाने के साथ ही अतिथि विद्वानों को बाहर किया जा रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि नियमितीकरण के लिए एक कमेटी बनाई गई है। किसी भी अतिथि विद्वान के साथ गलत नहीं होगा।

केसरिया नज़र…..

बहरहाल एक बात तो स्पष्ट हो चली है मप्र के संवेदनशील और अनुभवी सीएम कमलनाथ जो की मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं और उनकी कैबिनेट के मंत्री का अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कार्यकर्ताओं के लगातार गिर रहे मनोबल को और गिरायेगा। शायद ये नेता भूल गए हैं कि इन्ही कार्यकर्ताओं की मेहनत और तपस्या के फल स्वरूप 15 वर्षों से वनवास काट रही कांग्रेस मध्य प्रदेश की सत्ता में एक बार फिर लौटी है । जिसमें सीएम कमलनाथ जैसे अनुभवी व्यक्ति की कड़ी मेहनत और कार्यकर्ताओं को जोड़े रखना भी किसी कला सर कम नहीं। एक अनुभव वाले नेता होने के नाते ये कमलनाथ की कला ही है और ऐसे में युवा मंत्री पटवारी द्वारा सार्वजनिक रूप से कार्यकर्ताओं के साथ किया गया दुर्व्यवहार न केवल चर्चा का विषय है, बल्कि सूत्रों के हवाले से यह खबर भी मिली है कि सीएम कमलनाथ तक पूरा मामला पहुंच गया है सीएम एवं पीसीसी चीफ के नाते इस पूरे मामले को कमलनाथ एवं संगठन द्वारा अनुशासनहीनता में भी लिया जा सकता है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version