Kesaria News

जेएनयू..आंदोलन..छपाक और लपक राजनीति!

ब्रेकिंग
बड़ी खबर…केसरिया खबर @SMS

09/जनवरी/2020 भोपाल


अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फ़िल्म छपाक मप्र में टैक्स फ्री रहेगी। OfficeOfKNath ने ट्विट कर कहा छपाक एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के संघर्ष की कहानी है, इसे सभी को देखना चाहिए।

ज्ञात हो हाल ही में JNU छात्रों के बीच पहुंचने पर (दो गुटों के संघर्ष में घायल वामपंथी नेता के बीच) अभिनेत्री दीपिका का कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी आलोचना।

सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक जंग तेज़ हो गयी है। कोई समर्थन तो कोई बॉयकॉट दीपिका फ़िल्म छपाक में व्यस्त है, और कुछ इस पर लपक राजनीति भी कर रहे हैं….

दरअसल हाल ही में दिल्ली स्थित JNU में कुछ असामाजिक नकाबपोश तत्त्वों घुसकर मारपीट की और ये घटना Abvp vs वामपंथी संगठन के बीच का मुद्दा बनगया है। दोनो ही दलों के लोग घायल हुए और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

इन सब मे सबसे महत्वपूर्ण 2 बातें सभी को दिखीं एक जेएनयू अध्यक्ष को लगी चोटें और दूसरा फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का अचानक विरोध प्रदर्शन कर रहे JNU छात्र जिसमे अधिकतर वामपंथी विचारधारा से जुड़े लोग थे। और कांग्रेस इस पूरे मामले में राजनीतिक लाभ को तलाशते हुए साथ खड़े है! दरअसल कांग्रेस ने विश्विद्यालयों में CAA और NRC कानून बनाए जाने के विरोध कर रहे छात्रों और संगठनों को उसवक्त अप्रत्याशित और प्रत्याशित समर्थन दिया जब वहां हिंसा और पुलिस की सख्ती में लोग घायल हुए। प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी भी इस मामले में सीधे केंद्र की बीजेपी सरकार को ही लगातार ज़िम्मेदार ठहराते रहे हैं।

ऐसे में फ़िल्म जगत के कुछ प्रसिद्घ चेहरों का समर्थन भी इन विरोध कर यह संगठनो के लिए किसी बड़ी ऊर्जा से कम नही। हालांकि आगामी दिल्ली राज्य के चूनावों में और पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी ये मुद्दा जमकर लपका जाने वाला है।

और कुछ एक्सपर्ट्स ने भी इसे फ़िल्म प्रमोशन/इवेंट मैनेजमेंट से ज़्यादा कुछ नही कहा। लेकिन फिर भी ये विषय देशभर में राजनीतिक विषय बना हुआ है।और मुख्यता बीजेपी vs कांग्रेस एवं अन्य के बीच मे ही बयानबाज़ी का दौर चल रहा है।

और कांग्रेस किसी भी परिस्थितियों में ऐसे मुद्दे जिनके माध्यम से सीधे मोदी सरकार पर निशाना साधा जा सके को छोड़ने के मूड में नज़र नही आरही।

केसरिया विशेष @sms

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version