Site icon Kesaria News

सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल…हुए लामबंद!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल ! कार्यालय के सामने जोरदार नारेबाजी….

होशंगाबाद, आलोक हरदेनिया…
30/ओक5अक्टूबर/2020

पिपरिया – नगरपालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर नपा कार्यालय के सामने सीएमओ और सफाई शाखा प्रभारी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

सफाई कर्मचारी रविशंकर ने बताया कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के बैनर तले हमने 5 मांगो का ज्ञापन मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौपा है। जिसमे पहली मांग सफाई शाखा को तत्काल प्रभाव से सफाई शाखा प्रभारी के पद से हटाया जाये।

दूसरी सफाई शाखा में शासन के आदेशनुसार नपा में चतुर्थ श्रेणी पद पर नियुक्ति की जाये।तीसरी मांग में सफाई कर्मचारियों ने वेतन 5 से 8 तारीख तक देने की मांग की है। वही चौथी मांग में प्रधानमंत्री आवास योजना के 28 लाभांवित कर्मचारियों को पहली किश्त जारी की जाये, पाँचवी मांग में सफाई कर्मचारियों की वेतन में से काटी गई राशि तत्काल देने की मांग कर्मचारियों ने की है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version