भोपाल 31/दिसंबर/2020
नए साल 2021 की शुरुआत के पहले मध्य प्रदेश सरकार ने आईएएस (IAS) अधिकारियों को प्रमोशन ( Promotion ) की सौगात दी है।
राज्य शासन ने साल के अंतिम दिन गुरूवार को 54 आईएएस अफसरों को प्रमोशन दिया। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, 2005 बैच के अपर सचिव संजीव सिंह और जीव्ही रश्मि को सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। इसी तरह 2008 बैच के 19 अफसरों को उप सचिव से प्रमोट कर अपर सचिव बनाया गया है, जबकि 2012 बैच के 33 अफसरों को कनिष्ठ वेतनमान देकर प्रमोशन मिला।
देखें आदेश!
