5 राज्यों में चुनावों की तारीखों का हुआ एलान…..
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
5 State Poll Dates 2022
5 State Poll Dates announced 2022
दिल्ली,
कोरोना covid19 की तीसरी संभावित तीसरी लहर के बीच चुनाव आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
चुनाव आयोग ने कहा कि सात चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सात चरणों में चुनाव होगा।
पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा।
पंजाब (Punjab), उत्तराखंड (Uttarakhand) और गोवा (Goa) में एक चरण में चुनाव करवाया जाएगा, इसके लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी।
तो वहीं , मणिपुर (Manipur) में 2 चरणों में चुनाव होंगे। पांच राज्यों में सात मार्च को वोटिंग खत्म हो जाएगी और 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।
ज्ञात रहे, 2017 में आयोग ने 4 जनवरी को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था लेकिन इस बार 4 दिन की देरी से यानी 8 जनवरी को वोटिंग की नई तारीख घोषित की जा रही है।
