Site icon Kesaria News

पंजाब में झाड़ू ने किया सफाया यूपी,उत्तराखंड,गोवा,मणिपुर में खिलेगा कमल..

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आज! पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रचा इतिहास तो उत्तरप्रदेश सहित गोवा,मणिपुर,उत्तराखंड में भाजपा का परचम…..

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

10/मार्च/2022

शैलेंद मिश्रा शैली,भोपाल_म.प्र..

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने राजनीतिक दलों को कहीं खुशी तो कहीं गम का एहसास कराया है।

अभी तक जो चुनावों के नतीजों का ट्रेंड दिख रहा है उसके हिसाब से पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और 117 सीट्स में से 90 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। तो वहीं सत्ता में रही कांग्रेस अभी सिर्फ 18 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी चरणजीत चन्नी मुख्यमंत्री रहते चुनाव हार गए हैं, तो वहीं दो बार सीएम रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चुनाव हार गए हैं।

पंजाब कांग्रेस के लिए मुसीबतें बढ़ाने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी बुरी तरह चुनाव हार गए हैं। आप की और से मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में भगवंत मान को पंजाब ने प्यार देते हुए आप को सबसे बड़ी पार्टी बना दिया है। पंजाब में सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की जरूरत होती है।

दूसरी ओर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में भाजपा की एक बार फिर बल्ले बल्ले होती दिख रही है,क्योंकि यहां 403 विधानसभा सीट्स में से 252 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त हासिल की हुई है। तो वहीं समाजवादी पार्टी “सपा” ने 114 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कभी यूपी पर राज करने वाली कांग्रेस और बसपा को अपनी साख बचाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

यूपी में एक बार फिर मोदी मैजिक चला और साथ ही जनता ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। जबकि युवा नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा ने पूर्व के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन समाजवादियों के लिए जीत अब बहुत दूर दिख रही है।  यूपी में कुल 403 विधानसभा सीट्स हैं और सरकार बनाने के लिए 202 सीट को जरूरत होती है।

बाकी तीन राज्य उत्तराखंड,मणिपुर और गोवा हैं। जिनमे उत्तराखंड काफी अहम है, यहां भी इतिहास रचते हुए बीजेपी पुनः वापसी कर रही है। 70 विधानसभा सीट्स वाले इस राज्य में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की आवश्यकता होती है और यहां फिलहाल भाजपा को 48 सीट्स पर बढ़त हासिल है तो कांग्रेस को 18,यहां भी भाजपा की वापसी।

गोवा और मणिपुर में भी बीजेपी को लगातार बढ़त मिली हुई ही।

देर शाम तक नतीजे आते रहेंगे, फिलहाल केसरिया न्यूज़ ने अपने दर्शकों जो जानकारी साझा की है वो, इलेक्शन कमीशन के अनुसार शाम 4 बजे तक की ही है। अभी लगातार परिणामों में परिवर्तन भी देखे जा सकते हैं। लेकिन जो ट्रेंड ???? है। उसके हिसाब से पंजाब में आप और अन्य 4 राज्यों में बीजेपी को सत्ता वापिसी स्पष्ट दिख रही है।

आप और भाजपा खेमे में जश्न का माहोल ही तो वहीं कांग्रेस,सपा,बसपा एवं अन्य सदमे में दिख रहे हैं।



Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version