Kesaria News

रसूखदारों के घरों में फायर ब्रिगेड से पानी पहुंचा रही नपा

रसूखदारों के घरों में फायर ब्रिगेड से पानी पहुँचा रही  नगर पालिका

पिपरिया/होशंगाबाद,मप्र

केसरिया खबर केसरिया नज़र विशेष @sms

नगर में इन दिनों गिरते जल स्तर के कारण हर कोई आम हो या खास पानी की समस्या से जूझ रहा है और सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पानी के लिए गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है।
लेकिन यहां पर भी नगरपालिका पक्षपात करते हुए रसूखदार लोगो को फायर ब्रिगेड के जरिये उनकी टंकी तक, पानी रिफिल करने का काम कर उनकी समस्या दूर कर रही है।

वहीं पानी की किल्लत झेल रहे नागरिकों को कई चक्कर लगाने के बाद समस्या से निजात नही मिल पा रही है। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि नगरपालिका की फायर ब्रिगेड से जब पानी भरा जा रहा था । तब एक पार्षद वहां खड़े होकर पानी की रिफलिंग देख रहे थे। लेकिन बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर फायर ब्रिगेड का काम आग बुझाने का होता है। फिर उससे रसूखदारों के घर मे पानी पहुचाने का काम क्यों ले रही है न.पा।

नगरपालिका पिपरिया की नर्मदा जल योजना गिरते जल स्तर के कारण पहले ही बंद पड़ी हुई । नगरपालिका ट्यूबवेल के जरिये ही नगर को पानी उपलब्ध करा रही है। कई स्थानों पर हालत ज्यादा खराब है वहाँ पर 15 मिनिट ही नल से पानी आ रहा है। न.पा की पाइप लाइन भी कई स्थानों पर चोक पड़ी हुई है। और ऊपर से न,पा, में फील्ड पर कुशल इंजीनियरों की कमी साफ देखी जा रही है।

 केसरिया न्यूज़ के लिए विशेष संवाददाता आलोक हरदेनिया की खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version