Site icon Kesaria News

निक और प्रियंका बेटी मालती के साथ पहुंचे अयोध्या, रामलला के किये दर्शन

इंदौर। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि की प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी खुब नाम कमा रही हैं। विदेश में बसने के बाद भी अपने संस्कारों को देसी गर्ल ने अपना कर रखा हुआ है। एक इवेंट के लिए इंडिया आईं प्रियंका चोपड़ा बिजी शेड्यूल में भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान उनके साथ पति निक जोनस व बेटी मालती मैरी भी थी।
प्रियंका चोपड़ा इस दौरान काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए दिखाई दीं। पति निक जोनस से क्रीम कलर का कुर्ता पहना हुआ था। अयोध्या में प्रियंका चोपड़ा को परिवार संग देखना फैंस को काफी पसंद आया।
निक-प्रियंका का रामलला के दर्शन का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर फैंस ने अपना प्यार जताया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि भक्ति में ही शक्ति होती है। कई फैंस ने अपना दर्शाते हुए हार्ट इमोजी बनाई।
प्रियंका चोपड़ा भारत में परिवार के साथ होली मनाने के लिए आई हुई हैं। इस दौरान वह कई इवेंट का भी हिस्सा बनेगीं। वह ईशा अंबनी की एक पार्टी में भी पहुंची थीं। इस दौरान उनका साड़ी लुक काफी जंच रहा था। हर किसी ने उनके इस लुक की तारीफ की थीं। आपको बता दें कि यह मालती की भारत में पहली होली होगी। उनका पिता निक जरूर भारत में कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ होली सेलीब्रेट कर चुके हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version