Site icon Kesaria News

अली गोनी की इफ्तार पार्टी में शहनाज गिल और मुनव्वर फारूकी समेत ये सितारे हुए शामिल

रमजान के पवित्र महीने में अली गोनी ने अपने आवास पर इफ्तार पार्टी रखी। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन के साथ यह पार्टी आयोजित की, जिसमें टीवी जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। अली ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
अली गोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। इनमें सभी सितारे मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। जैस्मीन भसीन कलरफुल कुर्ता पहने नजर आ रही हैं। वहीं, अली व्हाइट कलर के कुर्ता पाजामा में नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी ब्लैक कलर के कपड़ों में इफ्तार पार्टी में पहुंचे। शहनाज गिल व्हाइट कलर कपड़ों में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। शहनाज गिल ने अली के साथ पोज दिए। वर्क फ्रंट की बात करें ओटीटी पर आज रिलीज हुई फिल्म ‘पटना शुक्ला’ में शहनाज ने प्लेबैक सिंगिंग की है।
इनके अलावा पार्टी में शिरीन मिर्जा और कृष्मा मुखर्जी भी शामिल हुए। अली-जैस्मिन ने सभी मेहमानों का दिल खोलकर स्वागत किया। इसके लिए सभी इंतजाम खास रखे गए। पार्टी के दौरान बहुत सुंदर सजावट की गई। कृष्णा मुखर्जी ने डेकोरेशन की झलक दिखाई है।
अली गोनी और जैस्मीन भसीन काफी वक्त से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है। फैंस बड़ी बेकरारी से इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version