Site icon Kesaria News

सुश्री-आयुश के बीच दिखी शानदार केमिस्ट्री, फिल्म ‘रुसलान’ का गाना ‘पहला इश्क’ रिलीज

आयुष शर्मा अपनी आगामी रुसलान की रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से दर्शकों में इस पावर पैक एक्शन फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने रोमांस का तड़का लगा दिया है। मेकर्स ने आज फिल्म का रोमांटिक गाना ‘पहला इश्क’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को फिल्म के मुख्य कलाकार आयुष शर्मा और सुश्री मिश्रा पर फिल्माया गया है, गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद शानदार नजर आ रही है। वहीं, फैंस को भी फिल्म का यह गाना खूब पसंद आ रहा है।
गौरतलब है कि ‘पहला इश्क’ से पहले मेकर्स ने ‘रुसलान’ का एक और गाना ‘ताड़े’ रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, अब ‘पहला इश्क’ गाने से इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के लव एंगल को दिखाने की कोशिश की गई है। गाने के वीडियो में आयुष और सुश्री पहली बार प्यार के एहसास को महसूस करते दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले, निर्माताओं ने आयुष और सुश्री मिश्रा का गाना पहला इश्क का मनमोहक संगीत वीडियो जारी किया। इस मधुर गीत में पहली बार प्यार में पड़ने की भावनाओं को दर्शाया गया है। गाने का म्यूजिक रजत नागपाल ने तैयार किया है। वहीं, इस गाने को राणा सोतल ने लिखा है। इस रोमांटिक गाने को रितो रीबा ने अपनी आवाज दी है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version