Kesaria News

शिवराज सरकार के समय स्वीकृत स्टॉप डेम की जानकारी मांग रहे भाजपा विधायक

शिवराज सरकार के समय स्वीकृत स्टॉप डेम की जानकारी मांग रहे भाजपा विधायक

केसरिया खबर केसरिया नज़र @sms

भोपाल/पिपरिया,होशंगाबाद –

Screen shot

पानी के संकट को देखते हुए पिछले वर्ष नगर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयो, अधिकारियों और आम नागरिकों ने मिलकर जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी से कार्य करने की योजना बनाते हुए मछवासा नदी पर स्टॉप बनाने का कार्य शुरू किया । इसके लिए एक सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। इसमे नगर के दानदाताओं ने दिल खोलकर चंदे के रूप में राशि दी। इस कार्य मे लगभग 77.94 लाख रुपए खर्च का अनुमानित लागत इंजीनियर द्वारा बताई गई। जिसमें आधी राशि जनता के द्वारा चंदे के रूप में एकत्रित की गईं। एवं आधी राशि से प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई। इस पूरी योजना की स्वीकृति पिछले वर्ष शिवराज सिंह सरकार ने दी। इस स्टॉप डेम कार्य लगभग 55 प्रतिशत के करीब पूरा हो चुका है।

विधायक ठाकुरदास ने विधानसभा में पूछा प्रश्न

पिछले वर्ष मछवासा नदी पर स्टॉप डेम निर्माण को जनभागीदारी से कराने की मंजूरी तत्कालीन शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री काल मे ही दी गई। शिवराज सिंह जब पिपरिया एक सभा को संबोधित करने पिपरिया आये तो उन्होंने मछवासा नदी पर श्रमदान किया और अपने ट्वीटर से श्रम दान करने की फोटो जारी करते हुए जल संरक्षण के कार्य की तारीफ की । तब शिवराज सिंह के साथ विधायक ठाकुरदास मौजूद थे । और अब जबकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार है। तो भाजपा विधायक ठाकुरदास विधानसभा में प्रश्न लगाकर पंचायत मंत्री से ये जानकारी मांग रहे है कि क्या पिपरिया में मछवासा नदी पर बन रहे बैराज स्टॉप डेम का निर्माण जनभागीदारी से 77.94 लाख से कराया जा रहा है। क्या इस स्टॉप डेम निर्माण की कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत हथवास को बनाया गया है। क्या पंचायत को 15 लाख से ऊपर कार्य करने का अधिकार है। तो नियम की प्रति देवे। जैसे प्रश्न भाजपा विधायक ने विधानसभा में लगाये है । अब सवाल यह उठता है कि क्या भाजपा विधायक को अपनी ही सरकार के समय स्वयं की ही विधानसभा में स्वीकृत हुए कार्य की जानकारी नही है क्या । और अगर भाजपा विधायक ठाकुरदास को यह सब जानकारी है । तो विधानसभा में प्रश्न पूछकर विधायक क्या सिद्ध करना चाह रहे है। जहाँ एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल संरक्षण के लिए कार्य करने की बात कर रहे है । वही दूसरी और भाजपा विधायक जल संरक्षण के लिए हो रहे कार्य की जानकारियां विधानसभा में पंचायत मंत्री से मांगकर क्या साबित करना चाहते है ये विधायक ही जाने । जानकारी के मुताबिक जल संरक्षण जैसे कार्य के लिए पिपरिया के भाजपा विधायक ने अपनी विधायक निधि से और न ही व्यक्तिगत रूप से इस कार्य के लिए एक भी रुपये की राशि प्रदान नही की । शुरआती बैठकों में विधायक स्टॉप डेम की ड्रॉइंग जरूर अधिकारियों के साथ देखते देखे गये।

जल वैज्ञानिकों ने की मछवासा निर्माण कार्य की सराहना

File photo of sight

पिछले वर्ष 2018 में इस कार्य का जायजा लेने प्रदेश के विख्यात जल वैज्ञानिक के,जी, व्यास भोपाल से पिपरिया आये थे । उन्होंने भी मछवासा नदी पर बन रहे स्टॉप डेम की सराहना करते हुए इसे जल संरक्षण की दिशा में बेहतर कदम बताया था। आज जब प्रदेश जल संकट से जूझ रहा है। सरकारे , जल वैज्ञानिक , समाजसेवी जल संरक्षण के लिए कार्य करने के लिए कार्य कर रही है। वही विधायक ठाकुरदास नागवंशी अपनी ही विधानसभा में शिवराज सिंह की सरकार में स्वीकृत हुए कार्य की अब कांग्रेस सरकार से विधानसभा में प्रश्न पूछकर क्या साबित करना चाह रहे है।

स्क्रीन शॉट इमेज

केसरिया न्यूज़ के लिए विशेष संवाददाता खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version