Kesaria News

पर्यटक के पीछे भागा बाघ आफत में पड़ी जान

पर्यटक के पीछे भागा बाघ आफत में पड़ी जान

केसरिया खबर केसरिया नज़र @sms

भोपाल/होशंगाबाद

23/जून/2019

मप्र के होशंगाबाद जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बोरी चूरना में जंगल सफारी घूमने गए पर्यटक के सामने उस वक्त बाघ पीछे लग गया जब वह अपने परिवार के साथ जंगल सफारी का मजा ले रहे थे। अचानक जब बाघ पर सभी की नजर पड़ी तो सफारी चालक ने होशियारी की और वहां से गाड़ी भगा दी। इसी बीच बाघ भी उनके पीछे लग गया। यह देखकर सफारी में बैठे लोग थोड़ी देर के लिए घबरा गए। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से सभी पर्यटक सकुशल वापस लौट आए। पर्यटक ने बताया कि उन्हें जंगल सफारी के दौरान बाघ भी देखने को मिले और इसी दौरान एक बाघ उनके पीछे भी लग गया जिसके बाद उनकी जान बमुश्किल बच पाई।

Bite
अनुराग पांडेय पर्यटक

केसरिया न्यूज़ के लिए आलोक हरदेनिया की खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version