Kesaria News

बीजेपी विधायक की दबंगई, निगम अधिकारियों की बल्ले से पिटाई

मप्र के इंदौर से सबसे बड़ी ख़बर केसरिया खबर@sms

इंदौर 26 जून 2018


बीजेपी विधायक की दबंगई, पुलिस के सामने बल्ले से निगमकर्मियों की पिटाई

Bjp Mla


बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने निगम अधिकारियों की जमकर की पिटाई ।
गंजी कंपाउंड स्थित जर्जर मकान तोड़ने आये निगम के अधिकारियों को भाजपा विधायक ने पीटा।

पुलिस के सामने सरकारी कर्मचारियों की पिटाई,वीडियो वायरल

ज्ञात हो हाल ही के बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बेटे की दबंगई में भी एक को लगी थी गोली,


कार्रवाई रोकने को लेकर अधिकारियों पर दबाव बना रहे थे भाजपा विधायक।
विधायक समर्थकों ने भी निगम कर्मचारियों को पीटा और निगम की गाड़ियां फोड़ी।
तीन थानों के बल और सीएसपी पहुंचे मौके पर।
मामला थाने पहुंचा, बीजेपी विधायक मेंदोला भी मौके पर।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version