Kesaria News

RG की मन की बात का हुआ असर, सबसे पहले विवेक तनख़ा ने दिया पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

मप्र/नई दिल्ली 27 जून 2019

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के बाद इस्तीफों का दौर शुरू,
शुरुआत मप्र से जहां राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तनखा ने AICC के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है ।
इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से साझा की है।

ट्विटर एकाउंट के स्नेप शॉट केवल खबर की प्रामाणिकता के लिए

ज्ञात हो बुधवार को युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से इस्तीफा न देने की मांग की थी जिस पर राहुल गांधी ने इन मांग कर रहे लोगों को अपने घर बुलाया और उनसे अपने मन की बात की ।
जब युवा कांग्रेस नेता,कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल जी लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी को मिली हार केवल आपकी हार नहीं हम सब की हार है।

तब राहुल गांधी ने अपने मन की बात कहते हुए कहा कि मुझे इसी बात का दुख है, कि मेरे इस्तीफे देने की पेशकश के बाद भी अभी तक किसी भी राज्य के सीएम पीसीसी अध्यक्ष एवं अन्य किसी पदाधिकारी ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है।
जिसके फलस्वरूप विवेक तंखा ने इसकी शुरुआत की है।

केसरिया न्यूज़ के लिए विशेष संवाददाता खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version