Site icon Kesaria News

मल्लिकार्जुन खरगे के ‘शिव बनाम राम’ बयान पर भाजपा ने साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा राम और शिव पर दिए गए बयान पर बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा हमलावर हो गई है।
खरगे ने छत्तीसगढ़ की चुनावी सभा में कांग्रेस के प्रत्याशी से उसका नाम पूछा। प्रत्याशी ने शिव कुमार बताया तो खरगे बोले, देखों यह भी शिव है। अब बराबर यह राम का मुकाबला कर सकता है। मेरे नाम का भी मतलब शिव है।
खरगे के इसी बयान पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा, अब कांग्रेस राम वर्सेज़ शिव करवाना चाह रही? कांग्रेस के डीएनए में बांटो और राज करो का एक लंबा इतिहास है। उन्होंने हिंदू समाज को जाति, भाषा और अन्य आधारों पर बांटा है और अब वे भी बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आज उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं और वे हमारे देवताओं को भी बांटना चाहते हैं। वे कह रहे हैं कि वे शिव बनाम राम करेंगे। क्या वे किसी अन्य धर्म के बारे में ऐसा कहेंगे?
वहीं इस बयान पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, कांग्रेस और उसके गठबंधन के प्रतिनिधि लगातार भगवान राम, सनातन और हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। वोट बैंक की राजनीति के लिए भारत की संस्कृति, सनातन और भगवानों का बार-बार अपमान किया जाता है। इस देश की जनता इसका करारा जवाब देगी।’

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version