धौलपुर, राजस्थान
विजय शर्मा , 30/जून/2024
राजस्थान के धौलपुर जिले के सेंपऊ तहसील में पार्वती नदी पर बने सखवारा ऐनिकट में रविवार शाम एक व्यक्ति के डूबने की सूचना प्राप्त होते ही सिविल डिफेंस धौलपुर प्रभारी साधना शर्मा के निर्देशन में सिविल डिफेंस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुँची।
घटना स्थल पर पहुँचते ही टीम के तैराक एवं गोताखोरों ने तुरंत पानी में उतर कर शव को कुछ ही मिनटों में ढूँढ निकाला एवं शव को पुलिस को सुपुर्द किया।
मृत व्यक्ति का नाम कुमर सेन पुत्र महिपाल उम्र 35 निवासी ग्राम जमालपुर जाति कुशवाह बताया गया है।
मौक़े पर सिविल डिफेंस टीम के जवान मनोज, राजकुमार कुशवाह, राजू, पवन शुक्ला, अरविंद, प्रदीप वर्मा, सतेंद्र, धनंजय, शिवकुमार, सुनील, बच्चू तिवारी मौजूद रहे।

