Site icon Kesaria News

फेवरेट राजनेता कौन? प्रियंका चतुर्वेदी ने लिया ऐसा नाम, उद्धव ठाकरे को लगेगा जोर का झटका

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारे पर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, एक पॉडकास्ट चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चतुर्वेदी से उनके प्रिय नेता को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि आज के दौर में ग्रेट पॉलिटिशियन कौन है? इसके जवाब में प्रियंका चतुर्वेदी ने जिन दिग्गज नेता का नाम लिया वो सुनकर उद्धव ठाकरे को जोर का झटका जरूर लगा होगा।

पीएम मोदी को बताया महान राजनेता

प्रियंका चतुर्वेदी ने ये भी बताया कि बीजेपी के लगातार केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने में पीएम मोदी का अहम रोल रहा। वह तीसरी बार पीएम बने। हालांकि पार्टी को बहुमत नहीं मिला लेकिन उन्होंने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बना दिया। वो लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को अपने पाले में लेकर आने में कामयाब रहे।

पीएम मोदी को इसलिए मिल रहा लोगों का समर्थन

शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने बीजेपी की जीत में कई अहम जिम्मेदारियों को निभाया है। उनमें एक खास बात है जो लोगों को उनसे जोड़ती है, इसी वजह से उन्हें बड़ा समर्थन मिलता है। प्रियंका चतुर्वेदी ने ये भी कहा कि बीते लोकसभा चुनाव नतीजों से ये कह सकते हैं कि वो कुछ पकड़ खो रहे, हालांकि, इस पर बाद में चर्चा होगी। लेकिन, मुद्दा यह है कि वह बीजेपी को उस मुकाम तक ले गए जहां वो सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

महाराष्ट्र चुनाव से पहले प्रियंका चतुर्वेदी का बदला अंदाज

महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले जिस तरह से प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की, उसे लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। हो सकता है प्रियंका के पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को उनका जवाब अच्छा नहीं लगे। उधर प्रियंका चतुर्वेदी के बदले मिजाज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version