Site icon Kesaria News

ऋषिकेश मुखर्जी… वकील ने जज का लिया गलत नाम तो भड़क गए चीफ जस्टिस, क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने जज का नाम गलत बोल दिया, जिससे कोर्ट रूम में मौजूद सब लोग हंसने लगे। वकील ने जस्टिस ऋषिकेश रॉय को ‘जस्टिस ऋषिकेश मुखर्जी’ कह दिया। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने तुरंत वकील को टोका और कहा कि वकील को जजों के नाम पता होने चाहिए। मामला तब हुआ जब एक वकील पिछली सुनवाई का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘यह मामला जस्टिस ऋषिकेश मुखर्जी के सामने था।’ चीफ जस्टिस ने तुरंत टोकते हुए कहा, ‘ऋषिकेश मुखर्जी या जस्टिस ऋषिकेश रॉय? आप रॉय को मुखर्जी बना देंगे, आपको अपने जजों को जानना चाहिए। यह हद है। कृपया जाकर वेबसाइट देखें।’

ऋषिकेश मुखर्जी कौन हैं?

ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्में आज भी लोगों को पसंद आती हैं। उनकी कुछ मशहूर फिल्में हैं – आनंद, गोल माल, चुपके चुपके, गुड्डी, बावर्ची और अभिमान। 83 साल की उम्र में 2006 में उनका निधन हो गया था। ऋषिकेश मुखर्जी को भारतीय सिनेमा के महानतम फिल्मकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में 42 फिल्में बनाईं। मुखर्जी अपनी फिल्मों में कॉमेडी और भावुकता का अनोखा मिश्रण पेश करते थे। उनकी फिल्में पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती थीं। ‘आनंद’ जैसी फिल्मों से वह दर्शकों को रुला देते थे और ‘गोल माल’ जैसी फिल्मों से दर्शकों को हंसाते थे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version