नई दिल्ली : कितनी प्यारी तस्वीर है! सरहद पर जवान की दीपावली। दीयों को रोशन करता जवान। तस्वीर भारत और पाकिस्तान के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) की है। जगह है अखनूर सेक्टर। तस्वीर में जवान कंटीले बाड़ के बीच में दीये रोशन कर रहा है। धनतेरस पर जवानों ने एलओसी पर लक्ष्मी पूजा की और पटाखे भी छोड़े। इस तस्वीर को देख भला किसे हमारे जांबाज जवानों पर गर्व नहीं होगा।
सरहद पर दिवाली! इस तस्वीर को देख आपको अपने जवानों पर गर्व होगा

