Site icon Kesaria News

रात के अंधेरे में…भारत में रह रहीं तसलीमा नसरीन ने बताई बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की असल वजह

नई दिल्ली : भारत में रह रही मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने अपने देश बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं पर हिंसा को लेकर बड़ी बात कही है। तसलीमा ने बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार को लेकर कई अहम सवाल उठाए हैं। अपने देश से निर्वासन झेल रही तसलीमा का कहना है कि चटगांव के हजारी लेन में सेना और पुलिस की तरफ से संयुक्त रूप से हिंदुओं पर अत्याचार करने के पीछे असली वजह क्या है?

उनका कहना है कि क्या इसलिए कि उस्मान मोल्लाह नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर इस्कॉन के खिलाफ कुछ पोस्ट किया और कुछ हिंदुओं ने उस्मान मोल्लाह की दुकान पर विरोध प्रदर्शन किया? उन्होंने आगे कहा कि क्या इसलिए कि हिंदुओं ने अपना भगवा झंडा बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज से थोड़ा ऊपर लटका दिया था? या इसलिए कि बड़ी संख्या में हिंदू हिंदुओं की सुरक्षा की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए?

हिंदुओं के सड़क पर उतने से घबराई सरकार

तसलीमा ने कहा, लेकिन मुझे लगता है कि असली वजह यह है कि सड़कों पर लाखों हिंदुओं को देखकर जमात-शिबिर-हिज्ब उत-तहरीर गठबंधन की सरकार थोड़ी घबरा गई। उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन सरकार अपनी घबराहट दूर करने के लिए उन्होंने रात के अंधेरे में हजारी लेन पर छापा मारा। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और रास्ते में मिलने वाले सभी हिंदुओं की पिटाई की।

पिछले महीने रिन्यू हुआ था परमिट

तसलीमा नसरीन को पिछले महीने ही भारत में रहने का रेजिडेंस परमिट रिन्यू हुआ था। इससे पहले तसलीमा ने 22 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी थी। उन्होंने लिखा था कि उनका भारतीय रेजिडेंस परमिट जुलाई में एक्सपायर हो गया है और गृह मंत्रालय उसे रिन्यू नहीं कर रहा है। तसलीमा कई बार भारत को अपना दूसरा घर बता चुकी हैं। तसलीमा के पास स्वीडन की नागरिकता है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version