Site icon Kesaria News

विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी ने एक-दूसरे के खिलाफ की शिकायत, इलेक्शन कमीशन का जबरदस्त ऐक्शन

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर देश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग काफी तेज हो गई है। दोनों दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने बीजेपी और कांग्रेस, दोनों के अध्यक्षों से जवाब मांगा है। दरअसल दोनों दलों ने एक-दूसरे पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया था। आयोग ने दोनों पक्षों से शिकायतों पर सोमवार दोपहर 1 बजे तक जवाब मांगा है।

कांग्रेस की क्या शिकायत?

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि महाराष्ट्र में मराठी टीवी धारावाहिकों में रणनीतिक रूप से महायुती के प्रचार के विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की है कि एक मराठी चैनल पर कल से ऐसे विज्ञापन चल रहे हैं जिनमें धारावाहिक के एक खास सीन के बाद शिवसेना के चुनाव प्रचार का होर्डिंग दिखाया जा रहा है। सावंत ने राज्य चुनाव आयोग से मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये विज्ञापन कल से लेकर आज तक चलते रहे और उन्हें ऐसे ही विज्ञापनों के दूसरे मराठी मनोरंजन चैनल पर प्रसारित होने की भी शिकायतें मिली हैं।

बीजेपी प्रवक्ता का बड़ा दावा

उन्होंने कहा कि नोमानी ने मुसलमानों से यह कहते हुए MVA को वोट देने की अपील की है कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों का असर न केवल राज्य के भविष्य पर पड़ेगा बल्कि पूरे देश के भविष्य पर भी पड़ेगा। भाटिया ने दावा किया कि इससे पहले जमीयत उलेमा-ए-हिंद की लोहरदगा इकाई ने मुसलमानों से झारखंड में कांग्रेस-झामुमो-राजद-भाकपा (माले) लिबरेशन गठबंधन को एकजुट होकर वोट देने की अपील की थी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version