नई दिल्ली : भारत और जापान के बीच रक्षा क्षेत्र में एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके अंतर्गत भारतीय नौसेना के जहाजों पर फिट करने के लिए यूनिकॉर्न मस्तूल के मिलकर बनाने के लिए भारत सरकार और जापान सरकार के बीच 15 नवंबर 24 को टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में कार्यान्वयन ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
भारत अब जापान के साथ मिलकर बनाएगा नेवी शिप के लिए यूनिकॉर्न मास्ट, टोक्यो में हुआ समझौता

