Site icon Kesaria News

दिल्ली, पंजाब, यूपी में कोहरे के साथ कंपकंपी वाली ठंड, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में ठंड और कोहरे की एंट्री हो चुकी है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कल के लिए कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और यूपी में ठंड के साथ कोहरे की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत में जहां कोहरे का प्रकोप जारी है, तो वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने कल तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा।

यूपी में कोहरे के साथ कंपकंपी का अहसास

यूपी के कई जिलों में इन दिनों घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यूपी के गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, शामली, अलीगढ़, बुलंदशहर, एटा, लखनऊ, वाराणसी समेत कई कई राज्यों में कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी दो से तीन डिग्री तक कम होने की संभावना है। इसके साथ ही यूपी के जिलों में प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है।

कल कहां-कहां कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल उत्तर भारत में घना कोहरा और उत्तर पूर्वी राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दिल्ली में भी मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

आईएमडी ने असम और मेघालय में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बिजली गिरने की आशंका है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version